Hello दोस्तों, एक बार फिरसे आपका स्वागत है, आज हम सीखेंगे – Makeup karne Ka Tarika वो भी हिन्दी में| दोस्तों आज कल शादी सीजन शुरू हो चूका है, लडकियों को उनके मेकअप की बहुत टेंशन होगी इस वक़्त| अगर आप पार्लर जा के मेकअप के रेट पूछ के आओगे तो आपको चक्कर आने लगेंगे, क्यूंकि वह आपको बहुत महंगा पड़ेगा|
इस आर्टिकल में मै आपके साथ face makeup karne ka tarika शेयर करुगी खास कर शादी सीजन के लिए| सिर्फ आपको makeup karne ka saman बजार से लाना है और आप खुद अपना मेकअप कर के तैयार हो जाइये|
Makeup Karne Ka Tarika In Hindi (शादी के घर पर कैसे तैयार हो)
सुन्दर दिखना हर लड़की को पसंद होता है, चेहरे की सुन्दरता के लिए तो घरेलू नुस्खे अपनाये जा सकते हैं| लेकिन अगर आप कुछ ही समय में कुछ समय के लिए सुन्दर दिखना चाहती हो तो आप आपको मेकअप का सहारा लेना होगा| अगर आप मेकअप करने का सही तरीका जान ले तो बिना पार्लर गये ही घर पर तैयार हो सकती है|
मेकअप कैसे करे –
मेकअप करने से पहले जरुरी है की हमारे पास “make up ka saman” हो| चलिए सबसे पहले हम लिस्ट बनाते है –
Makeup items | Kaise Use karein |
Face wash – फेसवाश | चेहरे की सफाई के लिए, वरना धूल-गंदगी जमा होगी! |
Base – बेस | मेकअप स्मूद दिखे और टिके रहे, इसलिए ज़रूरी! |
Concealer – कंसीलर | डार्क सर्कल्स और दाग-धब्बे छुपाने के लिए। |
Mascara – मस्कारा | पलकों को लंबा और घना दिखाने के लिए! |
Blusher – ब्लशर | गालों पर हेल्दी गुलाबी चमक लाने के लिए! |
Eyeliner – आईलाइनर | आंखों को शार्प और किलर लुक देने के लिए! |
Lipstick – लिपस्टिक | होंठों को खूबसूरत और स्टाइलिश बनाने के लिए! |
Lip Liner – लिप लाइनर | लिपस्टिक फैलने ना दे, और शेप परफेक्ट करे! |
Eyebrow Pencil – आई ब्रो पेंसिल | आइब्रो को भरकर पर्फेक्ट लुक देने के लिए! |
Eyeshadow – आई शैडो | आंखों को बोल्ड और ग्लैमरस बनाने के लिए! |
Face Powder – फेस पाउडर | मेकअप सेट करने और चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल हटाने के लिए! |
आप चाहे तो youtube से मेकअप कैसे करे video भी देख के मेकअप करना सीख सकते हैं|
Makeup Ka Tarika in Hindi – मेकअप करने का तरीका
अब हम सीखेंगे Face makeup karne ka tarika वो भी हिंदी में, चलिए जानते हैं face makeup steps-
- मेकअप को चेहरे पर लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से फेसवाश की मदद से धो ले|
Note – फेसवाश चेहरे पर जमा धुल मिटटी के कण को निकलता है|आप चाहे तो कोई मॉइस्चराइजिंग क्रीम का भी इस्तेमाल कर सकते हैं| - उसके बाद आप चेहरे पर बेस को अच्छे से लगाये ताकि आपके चेहरे पर जो पिम्पल या और कोई दाग-धब्बे है तो वो छूप जाए|
Note – आज कल बजार में बेस बनाने के लिए काफी makeup product भी मिलते हैं, आप उनको खरीद कर घर पर भी बेस बना सकते हैं| - बेस के बाद आपको अपने चेहरे पर फाउंडेशन या कंसीलर को लगाना है, आज ज्यादा तर लोग चेहरे पर कंसीलर का इस्तेमाल कर रहे हैं|
Note – कंसीलर आप लिक्विड की जगह ट्यूब टाइप वाला ले, और ध्यान रहे की वो अपने स्किन कलर से मेल खाता हो| - आप चाहे तो फेस पाउडर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ध्यान से आप उसे चेहरे और गले पर लगाये|
Note – ध्यान रहे की मेकअप करते वक़्त आपके चेहरे और गले पर पाउडर एक समान लगा हो| - इसके बाद आप अपने गालो पर ब्लशर का इस्तेमाल करे, इसे आप पाउट बना के लगाये और हलके हाथो से लगाये|
Note – ये बिलकुल ना सोचे की शादी में जा रहे हैं तो डार्क ब्लश अच्छा लगेगा, उसे हल्का ही लगाये| - इसके बाद आपको अपनी सुन्दर-सुन्दर आँखों का मेकअप कर के उन्हें और सुन्दर बनाना है|
Note – सबसे पहले आप आइब्रो पेंसिल की मदद से आइब्रो को डार्क करे|
अगर आपको आई मेकअप नहीं आता है तो आप नीचे दिए गये लिंक पर क्लिक कर eye makeup step by step सिख सकते हैं|
Bina Makeup Kare Sundar Kaise Dikhe Jane Hindi Me
- आखिर में आपको अपने कपड़ो के हिसाब से लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए|
Note – आज कल बजार में मेट लिपस्टिक आती है, आप उन्ही का इस्तेमाल करे, उनका टेक्सचर अच्छा होता है|
Makeup Tips at Home – घर पर मेकअप करने के टिप्स
- मेकअप करते वक़्त आप हर छोटी से छोटी चीज़ का ध्यान रखे|
- दिन के मेकअप के लिए ज़रूरी है की फिनिशिंग अच्छी हो|
- आप अपने मेकअप के हिसाब से ही अपना hairstyle ही बनाये|
- अगर दिन की शादी या पार्टी में आप जा रहे हैं तो कोशिश करे की आपका मेकअप हल्का हो|
- अगर आप रात की शादी या पार्टी में जा रहे हैं तो डार्क मेकअप भी चलेगा|
- पसीने से आपका मेकअप खराब ना हो जाये इसलिए आप मेकअप से पहले टोनिंग ना भूले|
- कोशिश करे की आप वाटर प्रूफ मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे, ताकि आपका मेकअप लम्बे समय तक रहे|
Makeup Tips in Hindi –
- कंसीलर आप अपने स्किन के रंग का ही लगाये|
- अगर आप चाहती है की आपके चेहरे पर एक चमक दिखे तो आप मेकअप करते समय पाउडर का इस्तेमाल कभी ना भूले|
- आज कल लिप लीनर का ट्रेंड नहीं है, लेकिन अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान से लिपस्टिक से मेल कर के लिपस्टिक लगाये|
ज़रूर पढ़े –
- Beauty Tips In Hindi For Hair | बालो के लिए सौन्दर्य टिप्स
- Hair Growth Tips In Hindi | Hair Growth Home Remedies & Food
- Beauty Tips In Hindi For Hair | बालो के लिए सौन्दर्य टिप्स
दोस्तों मेरा आज का ये Makeup tips in hindi यही समाप्त हो रहा है| आशा है आपने इस आर्टिकल को पढ़ के मेकअप से जुडी काफी सभी चीज़े सीखी होंगी|
आप चाहे तो इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया से शेयर कर सकती है, ताकि वो भी मेकअप करने के तरीके सीख सके| आप चाहे तो मेरा फेसबुक पेज –Shikha Bhatt भी like कर सकते हैं ताकि आने वाले पोस्ट की अपडेट आपको मिल जाये|
आपने आपना कीमती समय हमारे आर्टिकल को दिया उसके लिए तह दिल से आपका शुक्रिया|